पुत्र के दीर्घायु की कामना लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

पुत्र के दीर्घायु की कामना लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

Sep 15, 2025 - 08:44
 0  106
पुत्र के दीर्घायु की कामना लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

सन्नी निषाद रिपोर्टर चौरी - चौरा 

चौरीचौरा गोरखपुर/चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चौरा भोपा, बाल बुजुर्ग नगर पंचायत मुण्डेरा बाजार आदि जगहों पर रविवार को पुत्र के दीर्घायु की कामना लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। तथा विधि विधान से जीमूतवाहन भगवान व बरियार के पौधे की पूजा अर्चना किया। इसके साथ ही साथ महिलाओं ने जीमूतवाहन भगवान तथा चील सियारन की कथा भी सुनी व सुनाई। 
       जीवित्पुत्रिका व्रत के संबंध में पौराणिक कथाओं के आधार पर बताया जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने उत्तरा की गर्भस्थ शिशु का ब्रम्हास्त्र से मृत्यु होने के पश्चात शिशु  का जन्म जन्म लेना आवश्यक समझ कर अपने सभी पुण्यों का फ़ल उत्तरा की अजन्मी संतान को देकर उसको गर्भ में ही पुनः जीवित किया।गर्भ में मरकर जीवित होने के कारण उसका नाम जीवित्पुत्रिका पड़ा। तथा आगे चलकर यही राजा परीक्षित बना। तभी से महिलाएं अपने पुत्र की दीर्घायु के लिए यह व्रत निर्जला रखकर विधि-विधान से पूजन अर्चन कर करती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow