बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा जनपदीय सम्मेलन, शैक्षणिक विचार गोष्ठी एवम शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में किया गया।जिसमे अवकाश प्राप्त शिक्षको एवम नवागत शिक्षको को अंगवस्त्रम देकर एवम माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का शूभारंभ प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाशपति सिंह ने संगठन का झंडात्तोल्लन करने केबाद मां सरस्वती के चित्र केसमक्ष पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा की संगठन ही है जो को असंभव को संभव बना सकता है।उन्होंने ये भी बताया कि संगठन ने कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा व वेतन सुरक्षा के लिए अनवरत संघर्ष किया है।इसके बाद जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह नेकहा की संगठन की सदस्यता में काफी वृद्धि हुई है। इस कार्यक्रम में जयंत कुमार सिंह,आनंद मोहन सिंह,राकेश कुमार सिंह,जितेंद्र सिंह,बिमलेश त्रिपाठी,रमाशंकर सिंह,अश्वनी तिवारी, डा.आत्मानंद सिंह, पी एन राय, मुजतफा हुसैन,चंद्रशेखर उपाध्याय बालचंद्र राम, शंभू नाथ सिंह,अनुज सिंह,सिद्धांत मिश्रा, आदि रहे।संचालन जिलामंत्री रामबिलास सिंह यादव ने किया।