बलिया।मानव उत्थान समिति द्वारा मानव धर्म आश्रम,(बलिया) में सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज का पावन जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।जिसमे आश्रम की प्रभारी महात्मा भागीरथी बाई जी एवम त्रिपुरा बाई जी उपस्थित रही। जिसमे भागीरथी बाई जी ने श्री सदगुरू महाराज की जन्म की अनोखी घटनाओं का वर्णन किया,और कहा कि महानपुरुष जब इस संसार में आते है तो अनेकों लीला करते है।इसी क्रम में त्रिपुरा बाई जी ने भी गुरु महाराज के दीर्घायु होने की कामना की। वे ऐसे ही आत्म ज्ञान का प्रचार प्रसार करते रहे।इसके साथ ही साथ भगत शालिग्राम सिंह ने कहा की ये ऐसे महापुरुष इस धरती पर आए है जो सपरिवार सहित ज्ञान का प्रचार का रहे है।इसी क्रम में जन्मदिन से जुड़ी भजने सोहर आदि गाकर भक्तो को आनंदित कर दिया।जिसमे सैकड़ों की संख्या में भक्त उपस्थित रहे।जिसमे अशोक बर्मा, विंध्याचल,कन्हैया गुप्ता, डा गौतम शर्मा,सोनी तिवारी,ऊषा तिवारी,रामेश्वर चौहान, धीरज यादव,अरविंद गुप्ता,काशीनाथ,मंजीत, अनुरूध, घुन्नी,आदि भक्त रहे।