बलिया। पुरानी पेंशन बहाली सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया।उत्तरप्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण के नेतृत्व में धरना दे रहे सैकड़ों शिक्षकों ने सरकार के वादा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।धरना सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह तथा संचालन जिला मंत्री रामबिलास सिंह यादव ने किया।धरना के उपरांत शिक्षक पैदल मार्च कर जिला मुख्यालय पहुंचे जहां मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा।जिसमे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह , जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,जिला मंत्री रामबिलास सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष के. पी.सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी तिवारी,रमाशंकर सिंह,राकेश सिंह,रमेश सिंह,अनुज कुमार सिंह,राममिलन विश्वकर्मा, भैया घनश्याम सिंह, सुरेश सिंह आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।