बलिया। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा परिखरा में मानव धर्म आश्रम पर बड़े हर्षोल्लास के साथ गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया गया।जिसमे बलिया आश्रम के प्रभारी भागीरथी बाई जी एवम त्रिपुरा बाई जी थी।उन्होंने ने कहा की यह पर्व हजारों सालों से चलता आ रहा है।जिसमे गुरु अपने शिष्य को आत्म तत्व का बोध कराकर सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।इसके बाद जिला प्रधान अशोक वर्मा ने भी अपने विचारो को रखा। जिसमे उन्होंने बताया की गुरु के बिना जीवन अधूरा है। इसके बाद जे पी भाई ने भी गुरु और शिष्य की सनातन परंपरा को बड़ी ही बखुबी से बताया।इसके साथ ही भजन कार्यक्रम भी रखा गया। इस अवसर पर जिले के कोने कोने से भक्त आए हुए थे।जिसमे तुलसी राम,सियाराम जी,भोला जी,सूरज जी,सरोज,अर्चना सिंह,काशी नाथ जी,सोनी तिवारी, ऊषा तिवारी, डा.गौतम शर्मा,शीला देवी,मुन्नी देवी,आदि भक्त उपस्थित रहे।