संवाददाता: सदानंद शर्मा
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव रविवार को कुंवर सिंह इंटर कालेज में चुनाव अधिकारी डा.राकेश कुमार सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।जिसमे उपस्थित सभी शिक्षको ने सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह तथा जिलामंत्री रामबिलास यादव जी को चुना।उसके पश्चात चुनाव अधिकारी डा.राकेश सिंह ने जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और जिलामंत्री रामबिलास यादव को निर्वाचित घोषित कर दिया।दूसरी बार निर्वाचित होने पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह तथा जिलामंत्री रामबिलास यादव ने उपस्थित शिक्षको को भरोसा दिलाया की निष्ठापूर्वक शिक्षक हित में कार्य करेंगे।इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष के. पी.सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष एवम सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी अश्विनी तिवारी,पूर्व जिलामंत्री एवम सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी आनंद मोहन सिंह,जयंत सिंह, डा.मनीष कुमार सिंह, डा.आत्मानंद सिंह,सुदर्शन राय, पियन राय,राजीव पांडे, शशिभूषण राय, राजेंद्र यादव,पारस नाथ यादव,बालचंद राम,अनुज कुमार सिंह,बृजेश सिंह, अनिल सिंह,महेश कुमार राजवानी, अमीन अख्तर, अरबिंद कुमार शुक्ला,जितेंद्र सिंह,अनिल कुमार, विनय सिंह,संजय सिंह,आलम सलीम, जयप्रकाश पांडे, मनोज पाठक आदि शिक्षको ने कोविड_19 का पालन करते हुवे प्रतिभाग किया।