चौरी चौरा: नगर पंचायत मुंडेरा बाजार-भोपा बाजार के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर लगभग 60 करोड़ की लागत से प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण के लिए शनिवार की विधायक संगीता यादव ने विधि विधान से भूमि पूजन किया। भूमि पूजन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण जनहित में बहुत ही आवश्यक था। ओवरब्रिज निर्माण के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देती हूं। इस दौरान चेयरमैन सुनीता गुप्ता, पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र जायसवाल, अमीत वर्मा, डॉक्टर सत्य प्रकाश दुबे, अवध नारायण जायसवाल, प्रकाश चंद्र नन्हे, राजकुमार व्यास, तारकेश्वर जयसवाल, पंकज चौरसिया, रामबचन प्रजापति, अखिलेश जायसवाल, विक्की जायसवाल, विनोद जायसवाल, मनोज वर्मा, महेंद्र जायसवाल, सोहन गुप्ता, श्रवण जायसवाल समेत सेतु निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।