रिपोर्ट जितेंद्र गुप्ता
चौरीचौरा विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनाथ निषाद की मौजूदगी में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने विकासशील इंसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
चौरी चौरा के ब्रह्मपुर ब्लाक के अंतर्गत राजी जगदीशपुर झंगहा में विकासशील इंसान पार्टी की बैठक डॉक्टर ओम प्रकाश निषाद की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में सैकड़ों नौजवान माताओं बहनों ने विकासशील इंसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वं चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी रामनाथ निषाद का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर रामनाथ निषाद ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई तथा धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारा समाज अति पिछड़ा समाज है। जिसे हर सरकार ने अनदेखा किया है, और आरक्षण के नाम पर सभी पार्टियां हमारे वोट लेकर सरकार बना लेती हैं। और बाद में हमारे समाज को दरकिनार कर देती हैं, उन्होंने कहा कि अब वह समय आ गया है। कि हमारे समाज को अब समझना होगा कि हमारे हक और हिस्सा कोईऔर नहीं बल्कि अपने समाज का बेटा सन ऑफ मल्लाह माननीय मुकेश साहनी जी दिला सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा समाज जिस पार्टी के साथ दिलो जान से सालों बिताया है। वह पार्टी ऐन वक्त पर समाज के लोगों को धोखा देने का काम किया है। ऐसे लोगों को अब सबक सिखाने की जरूरत है उन्होंने कहा कि जिस समय हमारे समाज केआरक्षण की आवाज उठानी चाहिए थी उस समय अपने पद के चक्कर में अपने समाज को बहुत बड़ा धोखा दिया गया है। और हमारा समाज इस समय आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि अब हमारा पूरा समाज राजनीति को समझने लगा है अब पूर्ण रूप से अपने तथाकथित नेता के ऊपर से विश्वास खो दिया है। और उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में विकासशील इंसान पार्टी ही हमारे समाज के लिए मात्र एक विकल्प बची है। अब हमारा पूरा समाज अपने समाज के धरोहर चुनाव चिन्ह नाँव के साथ चलने को तैयार है। और विधानसभा चुनाव में अपना दमखम दिखाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।
इस अवसर पर उन्होंने बीडीसी सदस्य आशु निषाद सहित सैकड़ों लोगों को वी.आइ पी. का पटका पहनाकर निशुल्क रसीद काटकर सदस्यता ग्रहण कराई गयी।
उन्होंने कहा कि मैं भी निषाद का बेटा हूं अपने समाज के लिए उनके अधिकार के लिए हमेशा लड़ता रहूंगा। इस अवसर पर कई लोगों ने संबोधन किया सभी लोगों ने हर्ष जताया और कहा कि अब हम लोगों को सही प्लेटफॉर्म मिल गया है। अब हमारे समाज का सूर्योदय होने वाला है। सभी कार्यकर्ताओं ने कहां की इस विधानसभा चुनाव में हमारे समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में विधानसभा चुनाव जीतकर सदन तक पहुंचेंगे और अपने समाज के हक और अधिकार के लिए अपनी आवाज बुलंद करेंगे। कार्यक्रम का अध्यक्षता डॉ०ओमप्रकाश निषाद ने किया। पूर्व बीडीसी प्रत्याशी आशुतोष उर्फआशु निषाद को बतौर कार्यवाहक उपाध्यक्ष विधानसभा चौरी चौरा बनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष आशु ने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी के साथ हमारे समाज के सभी नौजवान खड़े रहेंगे और सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और धोखा देने वाले सरकारों को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।उक्त अवसर पर सुमित्रा देवी,सावित्री देवी,सरस्वती देवी चंद्र प्रकाश निषाद देवनारायण निषाद एडवोकेट अनिल निषाद वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र निषाद पिंटू यादव राजकिशोर यादव विनोद कुमार निषाद संदीप निषाद सगीर अंसारी जैनु अंसारी विकास कुमार अतुल कुमार धीरज साहनी धनंजय निषाद, सत्या साहनी श्रवण कुमार साहनी अंगद साहनी विशाल साहनी श्रीराम साहनी रणजीत साहनी राम रूप साहनी महेश साहनी सोनू साहनी संदीप साहनी दिवाकर साहनी अर्जुन साहनी शत्रुघ्न साहनी मटेरू साहनी रविश साहनी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
