संवाददाता: सदानंद शर्मा
बलिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने सिकंदरपुर तहसील के गांगकिशोर निवासी व सपा के जिला कोषाध्यक्ष डा.मदन राय को सिकंदरपुर विधान सभा क्षेत्र के पार्टी संगठन का प्रभारी नियुक्त किया गया है।सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय जी ने बताया कि एक कुशल कार्यकर्ता है। सबको एक साथ मिलाकर चलने की उनमें एक अदभुत क्षमता है।2022में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस मनोनयन का भरपूर लाभ समाजवादी पार्टी को मिलेगा।