रिपोर्ट जितेंद्र गुप्ता
चौरी चौरा,गोरखपुर
भाजपा के जन विश्वास यात्रा का गोरखपुर के चिल्लूपार में ऐतिहासिक स्वागत हुआ और यात्रा आगे देवरिया जनपद को प्रस्थान कर गयी थी। पुनः यात्रा का गोरखपुर में आगमन आज 25 दिसम्बर को चौरी चौरा में दोपहर 01 बजे हो रहा है, जिसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने क्षेत्रीय विधायक श्रीमती संगीता यादव सहित पार्टी प्रमुख पदाधिकारियों के साथ स्वागत सभा स्थल का निरीक्षण करते हुए चौरी चौरा में
ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी को अंतिम रूप दिया।
जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा जन विश्वास यात्रा को पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ आमजन मानस का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। यह जन विश्वास निश्चित रूप से एक बार फिर पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने का स्पष्ट संकेत है।
इस दौरान विधानसभा प्रभारी धनुषधारी मणि त्रिपाठी, यात्रा प्रमुख सोमनाथ सिंह, ओमप्रकाश धर दुबे, आनंद शाही, दीपक जायसवाल, राकेश त्रिपाठी, रविकांत तिवारी, धनंजय सिंह कौशिक, समरजीत पासवान, के एम मझवार, इंद्रकुमार निगम, सूरज निगम, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, चन्दन मिश्रा, संदीप विश्वकर्मा, योगेंद्र जायसवाल, सुग्रीव तिवारी, प्रकाश चन्द नन्हे, संजय तिवारी, अजीत तिवारी सहित प्रमुख लोग उपस्थित थे।

