संवाददाता: कृष्ण बिहारी त्रिवेदी
गाजीपुर: स्थानी पुलिस लाइन परिसर में संविधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को एवं पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा नियुक्त समस्त अधिकारियों कर्मचारियों तथा समस्त थाना प्रभारियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई।