
आज इलेट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफयर एशोसियेशन भारत के पदाधिकारियों ने कस्बा बकेवर के न्यायप्रिय थानाध्यक्ष श्री विद्यासागर सिंह जी को पगड़ी, पुष्पहार, अंगवस्त्र व सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया।
थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान अब तक 21 थानों में पूरी निष्ठा, मेहनत, लगन एवं ईमानदारी से जनता को न्यायपूर्ण सेवा दी है। कोरोना काल मे भी अपनी ड्यूटी के दौरान उन्होंने सम्बंधित थाने में क्षेत्रीय जनता के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार किया और साथ ही जनता की हरसम्भव मदद भी है। उन्होंने कहा कि हम सरकार द्वारा चयनित जनता के प्रशानिक सेवक हैं इसलिए जनता की सेवा करना हमारा मूल कर्तव्य है।और दोषी व्यक्ति को सजा व पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना ही हमारे मूल कर्तव्य का मूल उद्देश्य है।
दरअसल इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत नामक पत्रकार संगठन ने लगातार जन सेवा में जुटे प्रशासनिक अधिकारियों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। क्षेत्रीय लोगों द्वारा संगठन का यह कार्य बेहद सराहनीय बताया जा रहा है। और इसी क्रम में आज थाना बकेवर के न्यायप्रिय थानाध्यक्ष श्री विद्यासागर सिंह जी को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह के साथ सब इंस्पेक्टर नितिन चौधरी, सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, हेड कॉन्स्टेबल सर्वेश कुमार, कॉन्स्टेबल ओमवीर सिंह, कॉन्स्टेबल सत्यम सिंह भी मौजूद रहे।
सम्मानित करने वाले इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया की टीम से जिला प्रभारी इटावा सर्वेंद्र कुशवाह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज, मीडिया प्रभारी प्रशि कान्त उर्फ सन्दीप गौतम, जिलाउपाध्यक्ष अनिल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष पवन सिंह, करुणानिधि आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट
प्रशि कान्त उर्फ सन्दीप गौतम
मीडिया प्रभारी इटावा
क्राइम ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश
सर्वोच्च दर्पण न्यूज़