संवादाता सदानंद शर्मा सहायक ब्यूरो चीफ बलिया
प्रदेश भर में भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ की प्रतिज्ञा पदयात्रा रैली के अन्तर्गत रसड़ा विधानसभा में शामिल होने आए राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सहभारी बाजीराव खाड़े व प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व जीत सिंह जी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी कैलाश चौहान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय जी को मुख्य उपस्थिति में रसड़ा कांग्रेस के नेता प्रदीप तिवारी राजयोगी , सूर्यकांत यादव विशाल चौरसिया एवम श्री प्रताप जायसवाल की अध्यक्षता में सैकड़ों कांग्रेस जनों ने नारेबाजी करते हुवे किया। बाइक जुलूस भी निकाली गई। संवारा में चौपाल का भी आयोजन किया गया।जिसमे प्रमुख रूप से संबोधित करते हुवे प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह जी ने कहा कि प्रदेश में महंगाई,भ्रष्टाचार, अत्याचार चरमसीमा पर है। माननीय प्रियंका गांधी के आह्वान पर भाजपा भगाओ,महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा रैली के बारे में बताया।साथ ही सरकार पर निशाना साधते हुवे कहा की कच्चे तेलों में भारी गिरावट के बावजूद भी आज सरकार टैक्स के नाम पर गरीबों का खून चूस रही है।कांग्रेस शासन मे किसान का हक,उनकी परेशानियो के लिए हमेशा संघर्ष शील रही। मौके पर रमाशंकर यादव,परशुराम जी , मुरलीमनोहर,मसूद आलम अंसारी,झूरी यादव,अमरनाथ राम,गौतम राजभर, दिनेश राजभर,पाठक बाबा,सुरेश तिवारी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
