संवाददाता: कृष्णा कुमार

चौरी चौरा: चांद की रोशनी से घर आंगन को जगमगाने की कामना के साथ पतिव्रता महिलाओं ने रविवार को करवा चौथ का पर्व मनाया, सुबह से ही महिलाओं ने निराजल व्रत रखा और शाम को विधि-विधान के साथ पूजन कर देर शाम को चांद का दीदार किया, इसके उपरांत अपने पति के हाथों से फारा के टुकड़े को ग्रहण कर महिलाओं ने व्रत का पारण किया, सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, स्वास्थ्य के लिए मंगल कामना और परिवार की सुख शांति के लिए पुरी आस्था के साथ करवा चौथ का व्रत रखा, महिलाओं ने दिन में तरह तरह के पकवान भी बनवाए गये जिसके चलते घरों में भी हर्षोल्लास का वातावरण रहा, शाम होते ही व्रर्ती महिलाएं सज सवर कर सामुहिक रूप से जगह जगह एकत्र हुई और चांद के दीदार का इन्तजार करने लगी, दिन भर निराजल व्रत करने के बाद पुरे विधि-विधान के साथ शिव -पार्वती, गणेश, कार्तिकेय का पुजन किया। वहीं चलनी से चांद का दीदार कर विधि-विधान से आरती व पुजन किया, इसके उपरांत चलनी में ही अपने पति के चेहरे दीदार कर उनके हाथ से चावल के आटे से बने फारा के टुकड़े को निगला और दिन भर चले कठिन व्रत का पारण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »