चौरीचौरा:चौरीचौरा विधानसभा के ग्राम पंचायत बरईपार में दिनांक १९ अक्टूबर दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी द्वारा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि सपा के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मुन्नीलाल यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कानून व्यवस्था फेल है। किसानों का हाल बदहाल है। उल्टे ही उन्हें भाजपा सरकार के मंत्री के बेटे के द्वारा किसानों के ऊपर जीप चढ़ा कर रौंद दिया जा रहा। लखीमपुर की घटना पर देश के प्रधानमंत्री ने किसानों के बारे में एक शब्द नहीं बोला। महंगाई चरम पर है। नौजवान आज सड़क पर घूम रहे है। 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनने से ही प्रदेश व यहां की जनता खुशहाल होंगे। किसानों के लिए फ्री बिजली की व्यवस्था सपा सरकार में की जाएगी। चुनाव में सपा के कार्यकर्ता व आम जनता भाजपा को उखाड़ फेकेंगे। आयोजन हीरानंद यादव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अछैबर यादव व संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अमरीश मालवीय ने किया। चौपाल में मुख्य रूप से शत्रुजीत त्रिपाठी, नौशाद अहमद, गौतम यादव, आनंद यादव, कन्हैया शर्मा, राजपति यादव, विपिन यादव, जय गोविंद यादव, लालू पासवान, जितेंद्र उर्फ लालू, रामसवारी गुप्ता, नीतीश चौधरी, श्यामदेव पहलवान, गौतम विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, जवाहर यादव, देवेंद्र यादव, जयसिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे