प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। पीएम के जन्मदिन पर आज भाजपा पार्टी देशभर में सेवा और समर्पण अभियान भी चला रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यय जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में सेवा और समर्पण अभियान का शुभारंभ किया। वहीं अधितकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी है। तो आइए तस्वीरों में देखते हैं कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशभर में क्या कुछ खास हो रहा है।हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कमला नेहरू अस्पताल में मरीजों से मुलाकात की और उन्हें फल बांटे।