लोकतंत्र रक्षक सेनानी को दी गई श्रद्धांजलि
आदित्य त्रिपाठी। देवरिया
बरहज:- लोकतंत्र रक्षक सेनानी व समाजवादी नेता स्व. ब्रजराज रावत की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को लवरछी गांव में सपा नेता विजय रावत की देखरेख में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि स्व. ब्रजराज रावत सच्चे अर्थों में समाजवादी नेता थे। पूर्व विधायक गजाला लारी ने कहा कि उन्होंने अपना सारा जीवन समाजवाद के प्रचार-प्रसार में लगा दिया। पूर्व विधायक खोखा सिंह ने कहा कि आजीवन गरीबों व मजलूमों की आवाज उठाते रहे। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा ने कहा कि वह सबके भलाई की सोच रखते थे। यहां उमेश नारायण शाही, सयुस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव, पूर्व एमएलसी महेन्द्र यादव, चौधरी बेचूलाल, अंबिका यादव, पूर्व प्रमुख संजय मल्ल, बाबूलाल यादव, सयुस जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, पूर्व प्रत्याशी पीडी तिवारी, गुंजन यादव, पिंटू सिंह सैथवार, हरेराम चौधरी, रंजना भारती, डॉ. विनय रावत, लालमन यादव, संगम यादव, रामप्रीत यादव, जितेश यादव, मनोज यादव, वीरेन्द्र गुप्ता, अवधेश चौधरी, दीनानाथ चौधरी, अवधेश यादव, इमामुद्दीन खान, बलवंत यादव, अंकित यादव, अमित प्रधान, पंकज वर्मा, योगेश्वर शाही, यशवन्त यादव, सोनू यादव, शिल्लू रावत, धनंजय यादव, राहुल यादव, इस्माइल अंसारी, राजू आदि रहे।
