समाचार निर्देश नवनीत मिश्र
संत कबीर नगर। भारत-तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रभारी (आयोजन समितियां) अजित अग्रवाल, कानपुर के श्वशुर के निधन का समाचार पाकर संघ लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए स्वर्गीय आत्मा की शान्ति व परिजनों को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना किया है। संघ के संयोजक हमेंद्र पीएस तोमर, राष्ट्रीय महामंत्री द्वय अरविन्द केसरी व विजय मान, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय संरक्षक राम जन्म सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष राम कुमार सिंह, भाजपा नेता अमर राय, डॉ०सोनी सिंह, अनिता सिंह समेत अनेक गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।