हत्या करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर आलाकत्ल फावडा के साथ किया गया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 31.10.2022 को थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम द्वारा ग्राम डुमरी में हुई बुजूर्ग की हत्या से सम्बंधित अभियुक्त मुराली शर्मा पुत्र स्व0 काशी शर्मा निवासी डुमरी थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (आलाकत्ल) फावडा को बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 299/2022 धारा 302 भादवि
बरामदगी का विवरण-
01 अदद धारदार हथियार (आला कत्ल) फावड़ा
गिरफ्तार अभियुक्त-
मुराली शर्मा पुत्र स्व0 काशी शर्मा निवासी डुमरी थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवऱण-
1.प्र0नि0 श्री पंकज कुमार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
2.कां0 तुषार यादव थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
3.कां0 आनन्द कुमार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
4.म0कां0 वन्दना यादव थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
5.म0कां0 निधि त्रिपाठी थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
