संवाददाता: कृष्णा कुमार

चौरीचौरा: छठ पर्व के मद्देनजर सोमवार को सायं पुलिस क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा अखिलानंद उपाध्याय एवं थानाध्यक्ष चौरी चौरा श्री श्याम बहादुर सिंह ने माता तरकुलहा धाम व्यापार मंडल वेलफेयर सोसाइटी एवं माता तरकुलहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों तथा व्यापारियों के बीच एक सौहार्द बैठक करके छठ पर्व पर माता तरकुलहा धाम के पोखरे के घाट पर आने वाली छठ व्रती महिलाओं उनके साथ आने वाले बच्चों परिजनों एवं तमाम श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश के क्रम में पोखरे पर बने घाट की साफ-सफाई पूरे घाट तथा परिसर में प्रकाश की व्यवस्था सुरक्षा की दृष्टि से पोखरे में रास्सियों के द्वारा बैरीकेडिंग व्यापार मंडल के सदस्यों का एक वालंटियर ग्रुप बनाकर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करना किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना देना सहित तमाम बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए।बैठक में प्रमुख रूप से मेला प्रभारी नंद लाल यादव केशव प्रसाद बीपीओ के प्रिंस कुमार राय अजय कुमार विनीत कुमार विवेक कुमार पंकज कुमार पांडे राहुल कुमार यादव व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष पासवान उपाध्यक्ष हिमाचल साहनी महामंत्री मुन्नीलाल चौहान कोषाध्यक्षहरीश राजभर, ट्रस्ट के अध्यक्ष राज नारायण सिंह उपाध्यक्ष इंदल राजभर, महामंत्री राजेश जयसवाल, ऋषि कपूर साहनी, बबलू पासवान, सचिन पासवान, छोटेलाल, राजेंद्र शर्मा, विशंभर शर्मा, हरि ओम, किशन चौहान कृष्णा राजभर, रविंद्र पासवान, मोदनवाल, ध्रुप जायसवाल, व्यापार मंडल तथा ट्रस्ट के संरक्षक रमेश राय एडवोकेट विकास पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में दुकानदार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »